प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- उदयपुर, संवाददाता। इलाके के पूरे रघ्घू सिंह (राजापुर) निवासी शारदा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही कुलदीप व अंकित समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एक जनवरी की शाम पांच बजे करीब बेटा अक्षय घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। रास्ते में आरोपित गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...