काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर। कुंडा क्षेत्र की एक महिला ने दो लोगों पर फोन कर स्वयं और अपने बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिरधई मुंशी निवासी मनजीत कौर ने कुंडा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती 26 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे रूपा सिंह और बूटा सिंह निवासी केरीपुर जंगल, जिला बिजनौर, यूपी ने फोन कर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.