रुडकी, फरवरी 2 -- झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर सोमवार को कस्बे से कुछ ही दूर एक युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित की आंख में काफी चोट बताई गई है। घायल युवक की तहरीर पर थाने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कस्बा निवासी सनी पुत्र पप्पन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से बाइक से ग्राम कुशालीपुर जा रहा था। कस्बे से कुछ ही आगे मंगलौर मार्ग पर कस्बा निवासी सुहेल अहमद व उसका दोस्त पप्पू अहमद ने उसका रास्ता रोक लिया। साथ ही उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पीड़ित की आंख में काफी चोट आई है। सड़क पर मारपीट होते देख वहां से आने जाने वाले लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देख मारपीट करने वाले बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष अजय शाह का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.