आगरा, जुलाई 12 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में खेत पर काम करते समय दो लोगों को सांप व बिच्छू ने काट लिया। दोनों लोगों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। परिजनों के मुताबिक सोरों के हरनाथपुर गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश पुत्र हरी सिंह शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे खेत में मूंगफली एकत्रित कर रहे थे, तभी सर्प ने बाएं हाथ के अंगूठे में काट लिया। चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। सोरों क्षेत्र के ही नगला सुम्मेर गांव में 32 वर्षीय रामनिवास पुत्र मुंशी लाल शुक्रवार की सुबह खेत पर इंजन चला रहे थे, तभी पैर के अंगूठे में बिच्छू ने काट लिया। उसे भी परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने दोनों पीडितों का उपचार शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.