गाजीपुर, जून 18 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में पुश्तैनी जमीन के बटवारे को लेकर मंगलवार को दो लोगों को गोली मारने के मामले में पत्नी सोनम की तहरीर पर जीजा, उसके दोस्त समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा बुधवार की शाम को दर्ज किया गया। पुलिस ने गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन पता नहीं चल सका। उधर गोली लगने से घायल एक युवक का वाराणसी में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर है। बता दें कि टोडरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय रामबाबू यादव पुत्र स्व जियुत के पुस्तैनी मकान में बटवारे को लेकर मंगलवार को रामबाबू और उसके बहनोई बबलू यादव से झगड़ा हो रहा था। उसी समय बबलू ने अपने मनबढ़ साथियों को बुला लिया। जब वो आए तो उनमें से एक ने पिस्टल निकाल लिया और ताबड़तोड़ फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.