सोनभद्र, फरवरी 12 -- शक्तिनगर। पति-पत्नी के बीच विवाद में आए भांजे और ननद के खिलाफ स्थानीय थाने की पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बीना बरवानी निवासी रामाऊ देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया आठ फरवरी की रात लगभग नौ बजे घर पर पति से आपसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी बीच भांजे संदीप बियार व ननद शुगनी देवी पत्नी लाले ने पति कि तरफ से गाली गलौज देने लगे। विरोध किया तो भांजे और ननद ने लाठी डंडे से मारने पीटने लगे, जिससे हाथ और सिर पर काफी चोट आई है। आसपास के लोगों ने शोरगुल सुनकर दोनों पक्षों को समझाया। लेकिन जाते-जाते लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने भांजे और ननद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...