भदोही, दिसम्बर 28 -- भदोही, संवाददाता। जिले की साइबर पुलिस ने दो लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया। फ्राड शिकार लोगों के खाते में पैसा वापस कराया गया। गत माह 14 नवंबर को सूबेदार यादव निवासी नवधन थाना ऊंज ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया था। कुल 68698 का गूगल पे के माध्यम से फ्राड हो गया था। साइबर हेल्प डेस्क ऊंज की टीम ने जांच अभियान शुरू किया। उसके बाद कुल राशि 68698 वापस कराया गया। उधर, सुरियावां थाने में शिकायत किया गया था। कहा था कि गलती से फोन पे के जरिए गत दिनों एक दिसंबर को 1499 रुपये दूसरे के खाते में चला गया था। पुलिस ने संपूर्ण राशि वापस कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.