रुद्रपुर, फरवरी 7 -- खटीमा, संवाददाता। जहरीला पदार्थ पीने से हुई दो लोगों की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। इसके लिए एसडीएम खटीमा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अधिवक्ता की हालत में सुधार हो रहा है। गुरुवार देर रात जहरीला पदार्थ शराब के साथ मिलाकर पीने में कंजाबाग पार्वती मंडप के स्वामी 52 वर्षीय ढिल्लू राणा पुत्र बादाम सिंह राणा, 52 वर्षीय मलकीत सिंह राणा निवासी भगचुरी की मौत हो गई। जबकि अधिवक्ता प्रवेश मौर्य का उपचार भोजीपुरा बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। अब तक की जांच में पानी की जगह फॉर्मलीन शराब में मिलाने से मौत होना सामने आया है। यह घटना इनकी गलती से हुई या यह किसी साजिश का शिकार हुए, इसकी जांच पुलिस कर रही है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.