फरीदाबाद, फरवरी 14 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए भारत विकास परिषद की गोविंद शाखा द्वारा शनिवार को भूदत्त कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दो लैपटॉप एवं 53100 रुपये की धनराशि भेंट की गई। परिषद के इस सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। परिषद के अध्यक्ष द्राम भारद्वाज ने कहा कि जरूरतमंद लोगों एवं संस्थाओं की सेवा करना ही भारत विकास परिषद का मुख्य ध्येय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...