कुशीनगर, जुलाई 30 -- कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो लेखपालों को अस्थायी रूप से जिला मुख्यालय तलब किया गया है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कार्यालय से 24 जुलाई को आदेश जारी किया गया था। सदर तहसील पडरौना के लेखपाल गजेन्द्र सिंह व अग्निवेश पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से तहसील पडरौना से हटाकर जिला मुख्यालय कुशीनगर स्थित राजस्व अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट में संबद्ध किया गया है। इसी प्रकार तहसील तमकुहीराज के चतुर्थ श्रेणी कर्मी साबिर अली को भी तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय भेजा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बताया गया है कि यह बदलाव राजस्व अभिलेखागार में कार्यों के सुचारू संचालन एवं दस्तावेजों के पुनः वर्गीकरण के लिए किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.