नई दिल्ली, अगस्त 31 -- ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले थे दोनों बच्चे पुलिस का कहना है, नहाते समय डूबने से हुई मौत नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के भारत नगर इलाके में शुक्रवार को गायब हुए छठी कक्षा के दो छात्रों के शव शनिवार को वजीरपुर नहर में मिले। दोनों के कपड़े और जूते भी नहर के किनारे से बरामद किए गए हैं। ये नहर किनारे ठीक तरह से रखे गए थे। इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बच्चे नहर में नहाते समय डूब गए होंगे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जेजे कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय वैभव और 12 वर्षीय यश केशवपुरम स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ते थे। वे शुक्रवार ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटै। पुलिस ने वैभव की मां की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी कि उनके शव नहर में तैरते पाए गए। पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.