चंदौली, फरवरी 9 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी रेलवे ब्रिज के समीप से रविवार की शाम को दो अंतरराज्यीय तस्करों को दो लाख 30 हजार रुपए मूल्य की करीब दो सौ तीस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय और आरपीएफ एएसआई मोहम्मद शाहिद खान टीम के साथ लोको कॉलोनी के रेलवे ब्रिज के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर किसी ऑटो से बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां दो त...