मिर्जापुर, फरवरी 22 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज महाकुम्भ से संगम स्नान कर वापस विंध्याचल पहुंचे लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। विंध्यधाम में उमड़ रही भक्तों की भीड़ के चलते मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग, मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग और औराई-मिर्जापुर मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। इससे श्रद्धालुओं को आने और जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्ना कर मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एवं झांकी की तरफ जाने वाले मार्ग पर लाइन में खड़े हो गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन करने में जुट गए। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर का गर्भगृह पट गया। गर्भगृह में तिल रखने की भी जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.