कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर देहात। एसआईआर के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची आई तो जिले में दो लाख से अधिक मतदाता कम हो गये। जिले की चारो विधानसभाओं में औसत 50 हजार मतदाता कम हुये हैं। अब राजनीतिक दल इन कम हुये मतदाताओं की गुणा गणित जोड़ने में लगे हैं। वहीं वोटर बनाने के साथ ही छूटे हुये मतदाताओं को दावे और आपत्ति करने के लिये एक महीने का समय दिया गया है। एसआईआर की ड्राफ़्ट सूची का प्रकाशन होने के साथ ही चौकाने वाले आंकड़े भी सामने आये हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 हजार वोटर कम होने से राजनीतिक दलों की गणित बदलती नजर आ रही है। जनपद में पहले की सूची में 1336177 मतदाता थे। एसआईआर होने के बाद इनकी संख्या 1132220 बची है। इस तरह जनपद में 203957 वोटर कम हो गये हैं। एसआईआर में 35693 वोटर मृतक होने के कारण हटाये गये हैं। 56553 मतदाताओं को बीएलओ खोज नह...