नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा। परिवहन विभाग ने दो लाख से अधिक पुराने वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। इसमें डीजल और पेट्रोल, दोनों तरह के वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग के अनुसार छह माह की अवधि पूरी होने के बाद निलंबित पंजीकरण निरस्त कर दिए जाएंगे। इससे पहले वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जाता है। अधिकारियों के अनुसार जिन वाहनों का पंजीकरण निलंबित है, उन्हें दिल्ली-एनसीआर से बाहर दूसरे जिले में ले जाने के लिए गाड़ी मालिक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...