बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे पति ने गांव के बाहर छोड़ दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अलापुर थाना क्षेत्र के दारानगर की रहने वाली क्रांति देवी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी जून 2022 में बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के हर्रामपुर गांव के रहने वाले रामकुमार से हुई थी। पति रामकुमार, ससुर राकेश, सास नन्ही और देवर विष्णु व कन्हई दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही बाइक और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट होती रही। इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया और वह गर्भवती भी है, फिर भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। विवाहिता ने बताया कि 28 अक्तूबर 2025 को दहेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.