मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर में पहलीबार 17 दिसंबर को चांदी की कीमत दो लाख रुपये किलो पर पहुंच गयी। महज आठ माह में चांदी की कीमत दोगुनी हो गई है। बुधवार को पूरे दिन बाजार में चांदी की कीमत बढ़ने की चर्चा होती रही। अखिल भारतीय सराफा संघ के कार्यालय सहायक अभय कुमार ने बताया कि आभूषण बाजार में पहलीबार चांदी दो लाख रुपये किलो पर पहुंच गयी है। इससे पहले 22 अप्रैल 2025 को सोना का भाव प्रति दस ग्राम एक लाख पर पहुंचा था। उस समय चांदी का भाव 99 हजार रुपये किलो था। 2025 ने सोना-चांदी के भाव ने नया रिकार्ड बनाया है। अभय कुमार ने कहा कि 16 दिसंबर से खरमास आरंभ हो चुका है। बाजार में ग्राहकों की संख्या नगण्य है। बावजूद चांदी का भाव दो लाख रुपये पर पहुंचना व्यसायियों से लेकर ग्राहकों तक को चकित कर रहा है।

हिंद...