महाराजगंज, मार्च 21 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसबी बीओपी डंडा हेड के जवानों व सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा के शेख फरेंदा गांव के पास से एक नेपाली युवक को पकड़ा है। उसके पास से दो लाख नब्बे हजार की नेपाली करंसी बरामद की गई है। असिस्टेंट कमांडेंट सुबीर घोष ने बताया कि बीओपी डंडा हेड के जवान व सोनौली पुलिस शेख फरेंदा के पहुंची कि एक युवक नेपाल से भारत में प्रवेश करता दिखा। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से उक्त नेपाली करंसी बरामद हुई। उसकी पहचान सुरेन्द्र निवासी छीपागढृ जिला रुपन्देही के रूप में हुई है। करंसी के बारे में वह उचित जानकारी नहीं दे सका और न ही उसके पास कोई वैध कागजात था। गिरफ्तार शख्स व करंसी को सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.