दरभंगा, दिसम्बर 13 -- तारडीह। प्रखंड के नदियामी सुर्तीरही टोला में बिहार प्रदेश जदयू की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद चौधरी ने की। वक्ताओं ने संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में संचालित जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर बल दिया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा ने कहा कि दो लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संचालन घनश्यामपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी केदार नाथ भंडारी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वरिष्ठ नेता श्यामा सुंदर विश्वकर्मा, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य अरुण झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...