गोरखपुर, फरवरी 6 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के अहिरौली पटखौली में दो लाख दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल वाले घर निकाल दिए। पीड़िता की तहरीर पर गीडा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। सहजनवा थाना क्षेत्र के तेनुहारी निवासी लक्ष्मीना पुत्री नेबुलाल निषाद की शादी गीडा थाना क्षेत्र के अहिरौली पटखौली निवासी श्याम सुंदर पुत्र बुद्धिराम के साथ 10 दिसंबर 2023 को हुई थी। ससुराल पहुंचने के बाद दो लाख दहेज रुपये की और मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति श्याम सुंदर व ससुराल के अज्ञात लोग के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...