गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा योजना के लिए दो लाख झंडे बनाने के लिए 300 महिलाएं लगी हैं। 40 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यह झंडे 13 से 15 तक प्रशासन की ओर से वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रोजाना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन विभिन्न विभागों को माध्यम से हर घर तक झंडा पहुंचाने की योजना बनाई है। जिसका जिम्मा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है। 40 समूह की लगभग 300 महिलाएं करीब दो लाख झंडे बनाने में जुटी हैं। इन झंडों का वितरण 13 से 15 अगस्त तक किया जाएगा। प्रत्...