गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलेभर में इस बार अच्छी बारिश होने के कारण धान का बंपर उत्पादन होने की उम्मीद है। अच्छी बारिश के कारण जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों में 56 हजार 400 हेक्टेयर लक्ष्य के विरूद्ध 54 हजार 426 हेक्टेयर में आच्छादन हुआ था। विभाग के अनुसार अबकी साल प्रति हेक्टेयर करीब 33 क्विंटल धान उत्पादन का लक्ष्य है। उस हिसाब से जिलेभर में इस वर्ष 17.96 लाख क्विंटल धान के उत्पादन की उम्मीद है। उधर अबतक धानक्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान भी औने पौने दाम में खुले बाजार में बेचने को विवश हो रहे हैं। सहकारिता विभाग जिले में धान की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसके लिए 52 धान क्रय केंद्रों को चिन्हित किया गया है। उक्त केंद्रों पर 15 दिसंबर से धानक्रय किया जाएगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने बताया कि धानक्रय केंद्रों...