गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। बादशाहपुर इलाके में एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने और फिरौती न देने पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सोहना की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ टिल्लू का साथी मोहित उर्फ गुल्लू भी शामिल है, जिस पर पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल से बाहर आते ही मांगी थी फिरौती पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित बादशाहपुर का निवासी है और किराए की जमीन पर झुग्गियां बनाकर अपना गुजारा करता है। उसने बताया कि उसके गांव का नरेंद्र उर्फ टिल्लू जो पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है, जेल से बाहर आने के बाद उसे धमकाने लगा। टिल्लू ने आरोप लगाया कि जेल म...