फतेहपुर, दिसम्बर 28 -- धाता। थाना क्षेत्र के घोषी गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर शातिरों ने शनिवार देर रात करीब दो लाख की नगदी सहित दस लाख के जेवर पार कर दिये। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घोषी निवासी सार्थक शर्मा गोरखपुर की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते 24 नवंबर को उनकी शादी हुई थी। छह दिसंबर को परिवार सहित गोरखपुर चले गए थे। घर में चाचा रहते हैं। लेकिन शनिवार को वह भी परिवार सहित रामनगर शाही बरेली चले गए थे। जिसके चलते घर में ताला लगा हुआ था। सार्थक ने बताया कि रविवार भोर गांव के कुछ लोगों ने फोन कर जानकारी दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर हम लोग गांव के लिये चल दिये। घर पहुंच कर देखा कि मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। बताया कि शादी का पूरा जेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.