देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में रविवार को वैतालपुर स्थित सरसों तेल निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापेमारी किया। इसमें प्रतिष्ठान में 2 ड्रमों में संग्रहित रिफाइंड सोयाबीन तेल मिलने पर मिलावट के संदेह होने पर पैक्ड सरसों तेल के 2 नमूने तथा रिफाईंड सोयाबीन तेल का 1 नमूना लिया। परिसर में सरसों तेल 896 लीटर अनुमानित मूल्य 134400 रूपए तथा रिफाईंड सोयाबीन तेल 400 लीटर अनुमानित मूल्य 55000 रूपए को सीज कर निर्माण इकाई में उत्पादन को बन्द करा दिया गया। छापेमारी करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, राजू पाल शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने ...