पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के दो नाबालिक लड़की ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। मामले की जानकारी दोनों लड़की के परिजनों को मिली तब दोनों परिजन ने दोनों लड़कियों को समझने का प्रयास किया नहीं मानने के बाद मामले की जानकारी महिला थाना में दी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों लड़की ने बताया कि आपस में प्रेम हो गया था जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। दोनों लड़की ने एक धार्मिक स्थल पर जाकर शादी कर ली है। परिजनों की शिकायत के बाद महिला थाना में दोनों लड़कियों को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की। दोनों लड़की को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...