सीतामढ़ी, जनवरी 30 -- बिहार के सीतामढ़ी में रेड लाइट एरिया में देह व्यापार के दलदल में जाने से दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बचा लिया। सीतामढ़ी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के सहयोग से नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहा टोला रेड लाइट इलाके में छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। साथ ही पुलिस ने तीन महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस इलाके में लड़कियों की तलाश के लिए कार्रवाई कर रही है। एसपी अमित रंजन को रेड लाइट एरिया में नाबालिग बच्चियों की तस्करी कर उनसे देह व्यापार करवाए जाने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन एवं महिला थाना की बाल कल्याण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.