मैनपुरी, फरवरी 9 -- आलू की बंपर पैदावार ने किसानों का दिवाला निकालना शुरू कर दिया है। इस बार पिछले वर्ष के भंडारित आलू को शीतगृहों से निकालने में किसानों ने देरी की। जिसके चलते पुराने आलू का भंडारण दिसंबर तक बना रहा। अब आलू की खोदाई होने से मंडियों में आलू की भरमार हो गई है। फलस्वरुप आलू दो से ढाई रुपये प्रतिकिलो मंडी में बिकने लगा है। मैनपुरी जनपद के किसान सर्दी के सीजन में कच्चे और पक्के आलू की पैदावार करते हैं। इस बार आलू के भाव किसानों का दिवाला निकालने लगे हैं। मुश्किल पुराने आलू ने पैदा कर रखी है। पिछले वर्ष के सीजन के आलू की शीतगृहों से निकासी 15 नवंबर तक हो जाती है। लेकिन इस बार शीतगृह से आलू की निकासी 15 दिसंबर के बाद तक हुई है। कुछ किसानों ने आलू निकालकर गोदाम और मंडियों में स्टॉक कर लिया था। इस आलू को मंडियों में किसान अब बेच र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.