भागलपुर, दिसम्बर 13 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। दो-दो राइफल थामे एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। मामला सामने आने के बाद बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल फोटो पुलिस के संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोटो में दिख रहे हथियारों की वैधता की पुष्टि की जा रही है। यदि राइफल लाइसेंसी पाई जाती है तो उसके मालिकाना हक की भी जांच की जाएगी, साथ ही अगर कोई अनियमितता सामने आती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में नजर आने वाला युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस युवक की पहचान और राइफल के स्रोत का सत्यापन कर रही है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि इस वायरल फोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.