गढ़वा, मई 15 -- कांडी। प्रखंड के शिवपुर संकुल अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिम विद्यालय कुरकुटा में गुरुवार को दो रसोइया का चयन मुखिया व पर्यवेक्षक की निगरानी में किया गया। राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा और पर्यवेक्षक सह सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे की उपस्थिति में मंजू देवी व जुबैदा खातून का चयन किया गया। उक्त विद्यालय में रसोइया का पद रिक्त था। उक्त कारण मध्याह्न भोजन का संचालन प्रभावित हो रहा था। विभाग से मिले आदेश के आलोक में रसोइया का चयन हुआ। चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में गांव व पोषक क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे। मौके पर प्रधान शिक्षक मदन मोहन राम, शिक्षक विजय विश्वकर्मा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...