पलामू, नवम्बर 14 -- पाटन। प्रखंड के किशुनपुर गांव में दो दिनों के अंदर दो व्यक्तियों को आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को 42 वर्षीय युवा व्यवसायी विकास साव की निधन हो गया। उसके दूसरे दिन किशुनपुर गांव के ही विकास सिन्हा के 35 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के निधन से लोग दुखित हैं। दोनों को पेट में दर्द के बाद क्वेक डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति में बाहर रेफेर कर दिया। पूर्व विधायक पुष्पा देवी, मुखिया सुमन गुप्ता, उमेश सिंह, नीलिमा झा, ओमप्रकाश प्रसाद, राजू मालाकार ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...