उन्नाव, फरवरी 20 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के अलग अलग दो गांवों से युवतियां लापता हो गई। जिस पर दोनों युवतियों के परिजन थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि गांव निवासी इन्द्रेश उर्फ मार्शल अठ्ठारह साल की बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। बेटी अपने साथ एक हजार रुपये की नगदी और जेवर भी साथ में ले गई। वही दूसरे गांव निवासी पिता ने बताया कि 18 साल की बेटी बिना बताए कहीं गायब हो गई है। पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...