देवरिया, फरवरी 20 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवक आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी के रहने वाले दो युवक कुछ दिन पहले एक बहूभोज कार्यक्रम में गए थे। जहां डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को बंजरिया बाजार चौराहे पर दोनों आमने-सामने हो गए और मारपीट हो गई। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...