रायबरेली, नवम्बर 23 -- महराजगंज संवाददाता। पूरे लाला गांव निवासी नीरज यादव व उनके भांजे अमित यादव को पहरेमऊ के पास दो युवकों से मारपीट हो गई। घायल नीरज ने पुलिस को दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। चंदापुर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...