रुडकी, अप्रैल 26 -- क्षेत्र के गुम्मवाला-सोहलपुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों पर शनिवार सुबह गुलदार ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी की। इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी एवं लोगों ने पिंजरा लगाने की मांग की। पिरान कलियर क्षेत्र के गुम्मावाला निवासी सागर अपने साथी के साथ शनिवार करीब दस बजे बाइक से सोहलपुर जा रहे थे। रास्ते में अचनाक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इसमें सागर घायल हो गया। इसी दौरान युवकों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर आए। लोंगो को देखकर गुलदार भाग गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। इमलीखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज सैनी भी मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.