कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में 24 घंटे के भीतर दो युवकों ने फंदे से लटककर जान दे दी। सेन पश्चिम पारा निवासी विजय बहादुर का 18 वर्षीय बेटा सत्यम मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया की सत्यम नशे का लती था। डेढ़ साल पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उस वक्त बहन सारिका ने उसे बचा लिया था। करीब एक माह पहले सत्यम को पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। इसके बाद से काम नहीं कर पाने के कारण वह मानसिक तनाव में था। रविवार रात को वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद सोमवार सुबह शव फंदे से लटका मिला। वहीं चकेरी के शिवकटरा निवासी फास्टफूड दुकानदार 42 वर्षीय रामपाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार में पत्नी सोना और बेटी नंदिनी है। परिजन ने बताया कि रविवार रात को खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। सोमवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। फि...