रुद्रपुर, फरवरी 28 -- सितारगंज। पुलिस ने गुरुवार देर रात संदिग्ध अवस्था में दो अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे दो युवकों को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि गुरुवार देर रात पुलिस ने सिडकुल फेज टू सितारगंज के निकट से दीपक नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी निवासी ग्राम बमनपुरी को एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं किच्छा रोड में आरके ढाबा सितारगंज के निकट दलजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम गुरुनानाक नगरी, गौठा के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.