नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने जहांगीरपुरी में दो युवकों को चाकू से गोदने के मामले में फरार दो बदमाशों को दबोच लिया। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी वायरल किया था। दो जनवरी को अंशु और उसका दोस्त विमल घर लौट रहे थे, तभी चार-पांच युवकों ने हमला कर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सुपौल (बिहार) में छिपे अभिषेक और नितिन को लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...