फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- कंपिल, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी रविन्द उर्फ़ बंटू ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा 1 जनवरी की रात करीब 11 बजे क्षेत्र के गांव मढ़िया निवासी विपन, नालिश घर के बाहर दरबाजे के सामने शोर शराबा कर रहे थे। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर युवकों ने धक्का देकर गाली गलौज की। ग्रामीणों क़ो अपनी तरफ आता देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर,फरार हो गये। पीड़ित ने आरोपित युवको से परिवार क़ो खतरे का अंदेशा जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...