मिर्जापुर, फरवरी 2 -- लालगंज। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रविवार को पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी की मां ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि किशोरी बीते 28 जनवरी को शाम के समय खेत की तरफ गई हुई थी। जहां पर पहले से मौजूद गांव निवासी विक्रम और जग्गा ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करते हुए यौन शोषण किया। मुंह बंद करते हुए धमकी दी कि किसी से बताया तो जान से मार देंगे। किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को बताया। पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ पॉस्को ऐक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...