पटना, जनवरी 3 -- साइबर अपराधियों ने दो लोगों से तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। साइबर थाने की पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में अपराधियों ने गर्दनीबाग स्थित शिव सरस्वती अपार्टमेंट निवासी एक युवक के क्रेडिट कार्ड से एक लाख 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने बताया कि 31 दिसंबर की सुबह उसके मोबाइल पर लगातार कई ओटीपी और कॉल आने लगे। इसी दौरान एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से नौ बार में कुल 1,79,589 रुपये की निकासी हो गई, जबकि उसने कोई लेनदेन नहीं किया था। वहीं दूसरे मामले में राजीव नगर के आशियाना अभियंता नगर निवासी एक युवक के खाते से बदमाशों ने 1,52,651 रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने बताया कि 30 दिसंबर को उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में पैसे की निकासी हुई। मोबाइल और ई-मेल पर राशि कटने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.