आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव के पास गुरुवार की सुबह घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। अपने चार साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए सुबह पांच बजे घर से निकले थे। महुला गांव निवासी सुधांशु राय, धनौली गांव निवासी अभिषेक राय ननिहाल में महुला गांव में रहते थे। गुरुवार की सुबह पांच बजे महुला गांव के कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू के साथ घाघरा नदी में नहाने के लिए निकले थे। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी में नहाने के लिए गए। स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने नदी में गहराई अधिक होने से उन्हें नहाने से रोका। इसके बाद भी सभी युवक नदी में नहाने लगे। इस दौरान सुधांशु राय और अभिषेक राय नदी में डूब गए। घटना की सूचना पर रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल...