पीलीभीत, जनवरी 7 -- बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव गोबल पतीपुरा निवासी अरविंद कुमार पाल बीते छह दिसंबर को गांव के सेवाराम के साथ बाइक से बीसलपुर जा रहे थे। तभी तेजगति से आ रहे वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार सेवाराम व अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक अरविंद कुमार की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...