लखनऊ, मार्च 26 -- निर्वाण संस्थान के दो बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। खाद्य विभाग ने संस्थान में दाल, चावल, सब्जियां, मसालों व तेल आदि के 16 नमूने एकत्र किए। पानी के भी सैंपल लिए गए हैं। संस्थान में फिल्टर युक्त वाटर कूलर नहीं था। अधिकारी बीमारी फैलने का बड़ा कारण पानी की गुणवत्ता को मान रहे हैं। महिला कल्याण निदेशक संदीप कौर, डिप्टी सीएमओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरओ प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाण संस्था ने रखा पक्ष निर्वाण संस्था के प्रमुख एसएस घपोला ने बताया कि पानी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका है। खाद्य वस्तुओं से कभी समझौता नहीं किया गया है। पानी व सीवर लाइन नजदीक है। हो सकता है कि लाइन में लीकेज की वजह से यह समस्या आई हो। सभी बच्चों की सेहत का ध्यान दिया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह की कमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.