कोडरमा, फरवरी 18 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग स्थित प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम धुबडीह निवासी प्रकाश सिंह के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरनानगर निवासी रोहित साव अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे प्रकाश सिंह की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.