देवरिया, फरवरी 8 -- महदहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त राजा पुत्र रामानन्द निवासी डोमखाना सुगर मिल कोतवाली सदर का है। वर्तमान में वह सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास, पुरवा चौराहा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त राजा के खिलाफ 2025 में धारा 304, 317(2) बीएनएस एवं धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज थे, जिनमें वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.