संभल, दिसम्बर 18 -- जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने असमोली थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो मीट शॉप के खाद्य पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं, जबकि एक अन्य मीट शॉप का पंजीकरण निलंबित किया गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II ने बताया कि ग्राम मदाला फतेहपुर थाना असमोली स्थित शाने आलम मीट शॉप (संचालक शाने आलम पुत्र मो. असलम) एवं नाजिम मीट शॉप (संचालक नाजिम पुत्र भूरे) के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके दृष्टिगत दोनों मीट शॉप्स का खाद्य पंजीकरण पूर्व में निलंबित कर संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। निर्धारित समयावधि में दोनों संचालकों द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने दोनों मीट शॉप्स का खाद्य पंजीकरण निरस्त कर दिया तथा उन्हे...