रामपुर, जनवरी 22 -- बिलासपुर। चीनी मिल में कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन न मिलने पर उन्होंने मिल परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते तकरीबन दो घंटे तक पेराई बंद रही। बाद में मिल के प्रधान प्रबन्धक के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे। गुरुवार की दोपहर कर्मचारी मिल परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया। बाद में उन्होंने पेराई बंद करके नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान टेकचंद, धर्मवीर, शिवम आदि कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दिसंबर और जनवरी माह का वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार मिल के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक उन्हें वेतन नहीं...