कटिहार, फरवरी 15 -- अमदाबाद,संवाद सूत्र दो माह पूर्व एक व्यक्ति के साथ बाहर मजदूरी करने गए राधे माधे गांव के झूलन साह का कोई पता नहीं मिलने से व्याकुल उसके पिता महेंद्र शाह ने कटिहार एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर पुत्र वापसी को लेकर गुहार लगाई है। महेंद्र शाह ने बताया कि उसका 40 वर्षीय पुत्र झूलन शाह को करीब दो माह पहले झोला गांव के मुस्तफा उर्फ अरजाउल ने मजदूरी करवाने के लिए कहीं बाहर लेकर गया था। कुछ दिन पहले पता चला कि उसका पुत्र मुस्तफा के पास काम नहीं कर रहा है। तब वह मुस्तफा से फोन पर इस संबंध में पूछताछ किया, लेकिन मुस्तफा ने कहा कि वह यहां काम नहीं कर रहा है। इसके बाद वह अपने बेटे का पता लगने लगा। लेकिन उसके बेटे का कोई पता नहीं चला। आगे कहा है कि उसके बेटे के पास मोबाइल भी नहीं है वह पढ़ा लिखा भी नहीं है। साथ ही मुस्तफा भी ठी...