शाहजहांपुर, मार्च 15 -- मीरानपुर कटरा, संवाददाता। दो महीने से लापता किशोर का शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव फीलनगर के राजेंद्र मौर्या का 16 वर्षीय बेटा अमरजीत 31 जनवरी को घर से गया, फिर नहीं लौटा। तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। तीन सप्ताह बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार देर शाम नहर किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटके शव को किसी ने देखा तो गांव में चर्चा फैली। शव काफी पुराना था।परिजन रोते बिलखते पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। अनुमान है कि किशोर ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों का कहना है कि 31 जनवरी को अमरजीत को दोस्त घर से बुलाकर ले गये थे। पुलिस के मुताबिक पीएम के लिए शव भेज दिया गया है। पीएम रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.